अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: पूर्व वायुसेना चीफ एसपी त्यागी और भाइयों को ज़मानत


नई दिल्ली(जी.एन.एस) दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और उनके भाइयों को ज़मानत दे दी है। मामले में अन्य मुख्य आरोपी कार्लो गेरोसा और जीआर हेश्के को ज़मानत नहीं दी गई है। 

ये दोनों ही समन के बावजूद कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए थे। अदालत अगस्ता वेस्टलैंड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर किये मुकदमे की सुनवाई कर रही थी। इस मामले में पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ