Advertisement

Advertisement

Asia Cup : श्रीलंका और बांग्लादेश की भिड़ंत के साथ शुरू होगा टूर्नामेंट


दुबई(जी.एन.एस) एशिया कप 2018 शनिवार यानि आज से दुबई में शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन मैच दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में शाम 5 बजे से बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शुरुआती मैच जीतकर ग्रुप बी में आगे की राह आसान करना चाहेंगी।
श्रीलंका और बांग्लादेश के लिए खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे ज्यादा परेशानी का कारण है।
source Report Exclusive
बांग्लादेश में जहां ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपनी बांयें हाथ की अंगुली में चोट के कारण परेशान हैं, वहीं सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल भी अंगुली की चोट के कारण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। श्रीलंका टीम से दिनेश चांदीमल और दानुष्का गुणातिलका शारीरिक समस्याओं की वजह से अपने देश वापस लौट गए हैं।

विराट कोहली के बिना खेल रही भारतीय टीम एशिया कप 2018 का पहला मैच हांग्कांग के खिलाफ मंगलवार 18 सितंबर को खेलेगी। देखना होगा रोहित शर्मा की अगुआई में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement