छत्तीसगढ़ : बाढ़ और बरसात का कहर, पानी में खिलौने की तरह बह गई बोलेरो



रायपुर(जी.एन.एस)  देशभर के अलग-अलग इलाकों में बाढ़ और बरसात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हैरान करने वाला एक विडियो सामने आया है। विडियो में दिख रहा है कि किस तरह उफनाई नदी का पानी एक बोलेरो को किसी खिलौने की तरह बहा ले जाता है। 


छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बताए जा रहे इस विडियो में एक बोलेरो तेज रफ्तार से बहते पानी में लगभग डूबी नजर आ रही है। आधे से ज्यादा डूबी हुई यह बोलेरो पानी की रफ्तार के सामने टिक नहीं पाती और कुछ ही सेकंड्स में किसी प्लास्टिक के खिलौने की तरह पलट जाती है। देखते ही देखते बोलेरो पानी में डूब जाती है। इस दौरान किनारे खड़े कुछ लोगों ने घटना का विडियो भी बना डाला। यह विडियो राज्य के मनेंद्रगढ़ का है। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। रायपुर में भी सड़कों पर पानी जमा हो गया और लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ