Advertisement

Advertisement

दलित युवक ने की सुसाइड,वजह पत्नी से अलग करना चाहता था ससुराल पक्ष


तेलंगाना(जी.एन.एस) तेलंगाना में आत्मदाह करने के एक दिन बाद 25 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। उसने अपने ससुराल वालों पर अंतरजातीय विवाह के कारण पत्नी से अलग करने का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस ने बताया कि श्रीकांत ने बुधवार की आधी रात खुद को आग लगा ली और उसे तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।
source Report Exclusive
वह 90 प्रतिशत तक झुलस गया था। तेलंगाना में हाल ही में अंतर जातीय शादी के कारण दलित व्यक्ति की मौत का यह दूसरा मामला है। पुलिस ने बताया कि आत्मदाह से पहले बनाए गए वीडियो में श्रीकांत ने अपने ससुर और अपनी पत्नी के परिवार के अन्य सदस्यों पर झूठे मामले दर्ज करवाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि पिछले साल डिलीवरी की आड़ में उसकी पत्नी को उससे अलग कर दिया गया। श्रीकांत कथित तौर पर वीडियो में यह कहते दिखाई दे रहा है, “वे सभी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को अजन्मे बच्चे का अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया।

श्रीकांत और उसकी पत्नी अलग-अलग जाति से थे। उन्होंने 2015 में शादी की थी। वे 2017 से एक साथ रह रहे थे। इसके बाद महिला अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। श्रीकांत के ससुराल वालों ने नलगोंडा में उसके खिलाफ चार मामले दर्ज कराए थे। श्रीकांत के पिता ने आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग की। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में आत्महत्या के लिए उकसाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement