Advertisement

Advertisement

Report Exclusive हनुमानगढ़/सादुलशहर:- सडक़ हादसे में घायल अध्यापिका की मौत


श्रीगंगानगर। सादुलशहर कस्बे की निवासी एक सरकारी अध्यापिका की गुरुवार-शुक्रवार की रात को श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। गांव अमरगढ़ के सरकारी स्कूल में अध्यापिका रेखा (50) पत्नी अशोक धमीजा विगत रविवार को सिंहपुरा- इंदरगढ़ के बीच सडक़ हादसे में घायल हो गई थी। जानकारी के अनुसार उस दिन रेखा अपने पति अशोक धमीजा के साथ हनुमानगढ़ से सादुलशहर आ रही थी।


 सिंहपुरा-इंदरगढ़ के बीच सडक़ पर पहले से पलटी हुई ट्रॉली में कार टकरा गई, जिससे रेखा के गंभीर चोटे आई। अशोक धमीजा भी मामूली रूप से घायल हो गया। रेखा का श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रात 11 बजे उसकी मृत्यु हो गई। आज सादुलशहर कस्बे में रेखा का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement