Advertisement

Advertisement

दिल्ली : देर रात घर लौट रहे पुलिस कॉन्स्टेबल की सरेआम हत्या


नई दिल्ली(जी.एन.एस) राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल राम अवतार की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 11 बजे कुछ सामान खरीदने बाज़ार गए राम अवतार की हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश का मामला हो सकता है। कांस्टेबल राम अवतार जैतपुर थाने के शक्ति विहार इलाके में रहते थे। परिजनों के मुताबिक, राम अवतार रात 11 बजे के आस-पास घर से कुछ दूर आटा लेने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई।
गोली लगने के बाद कांस्टेबल राम अवतार को नजदीकी अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कांस्टेबल दिल्ली के अंबेडकर नगर थाने में तैनात थे। जबकि उनका घर जैतपुर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार इलाके में है। ड्यूटी करने के बाद वह घर लौटे था। जहां अपनी सर्विस रिवॉल्वर रखकर और वर्दी उतारने के बाद वह बाहर गए। घर से महज 50 मीटर की दूरी पर ही उन्हें गोली मार दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement