गणेश चतुर्थी पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दीं शुभकामनाएं


नई दिल्ली(जी.एन.एस) गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी देशवासियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “गणपति बप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेरे साथी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं।” भगवान गणेश हमारा प्रगति, शांति, खुशी और समृद्धि के मार्ग की दिशा में मार्गदर्शन करें। प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर कहा, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अभिनंदन।” इसके अलावा भी कई नेताओं व फिल्मस्टार्स ने सोशल मीडीया पर देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पूरे भारत में गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है। यह 10 दिवसीय हिंदू पर्व है, जो भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा दर्शाता है। लोग अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना करेंगे और नौ दिन तक भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा करेंगे। नौ दिन बाद बड़ी धूमधाम से गणेश प्रतिमा को किसी तालाब या जल में विसर्जित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ