J&K: बांदीपुरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकवादी किए ढेर


श्रीनगर(जी.एन.एस) उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के हात बड़ी कामयाबी लगी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी ढेर कर दिए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बांदोपोरा में शूकबाबा के समीप संयुक्त अभियान छेड़ा था।
source Report Exclusive
सुरक्षा बल के जवान जब इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। सूत्रों के मुताबिक जब अभियान शुरू किया गया तब क्षेत्र में चार से पांच आतंकवादी छुपे हुए थे।

source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ