नई दिल्ली(जी.एन.एस) देश के करोड़ों रुपए लेकर फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या के द्वारा वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी है। विजय माल्या ने कहा है कि वह लंदन जाने से पहले अरुण जेटली से मिला था। अब बीजेपी के ही राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मसले पर ट्वीट किया है जो कई तरह के सवाल खड़े करता है। स्वामी ने ट्वीट किया कि विजय माल्या के देश से भागने से जुड़े अब दो फैक्ट हमारे सामने हैं, जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता है।
– 24 अक्टूबर, 2015 को माल्या के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को ‘ब्लॉक’ से ‘रिपोर्ट’ में शिफ्ट किया गया। जिसके मदद से विजय माल्या 54 लगेज आइटम लेकर भागने में फरार हुआ।
– विजय माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताया था कि वह लंदन के लिए रवाना हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे