मौनी रॉय करेंगी टीवी पर वापसी, दिखेगा ग्लैमरस अवतार


(जी.एन.एस) टीवी सीरियल ‘नागिन’ से पॉप्युलर हुईं ऐक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलिवुड फिल्मों में हाथ आजमाने के बाद एक बार फिर टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। ऐक्ट्रेस टीवी शो ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ में स्पेशल अपियरेंस करती दिखेंगी। शो में एक स्पेशल सीन शूट किया जाएगा जो गणेश चतुर्थी के उत्सव पर आधारित होगा। इस सीन के लिए मौनी रॉय एक गाने पर डांस करती नजर आएंगीं। उनकी रेड ड्रेस पर गोल्ड वर्क है जो उन पर बहुत सूट कर रहा है। अंकिता लोखंडे भी इस शो में गेस्ट रोल करती नजर आएंगीं। मौनी के साथ ही अंकिता भी इन दिनों बॉलिवुड प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ