Advertisement

Advertisement

मैं अपना सारा पैसा निक के ऊपर लगा सकती हूं : प्रियंका



नई दिल्ली(जी.एन.एस) प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने मंगेतर निक जोनस का बर्थडे सेलिब्रेट किया। सगाई के बाद ये निक का पहला बर्थडे था। निक जोनस अब 26 साल के हो गए हैं, ऐसे में दोनों ने शानदार पार्टी की। बर्थडे पर निक ने 1 नहीं बल्कि 3 केक काटे। इन तीनों केक में से एक केक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस केक की खास बात ये है कि इस पर लिखा है, ‘मैं तुमपर सारा पैसा लगा सकती हूं।


निक ने अपना लुक चेंज कर लिया है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को छोड़कर लोग निक के लुक की बातें कर रहे हैं। निक ने क्लीन शेव में नहीं बल्कि मूछों में नजर आ रहे हैं। निक के इस बदले अंदाज से लग रहा है वह पूरी तरह से प्रियंका के दमदार हमसफर बनने के लिए तैयार हैं। ऐसे में निक, प्रियंका के इंडियन अंदाज में अपने आप को ढालने की खूबसूरत कोशिश कर रहे हैं। निक का प्रयास वाकई में काबिले तारीफ है। निक मूछों में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement