राहुल ने कहा जेटली से इस्तीफा लेकर माल्या के दावे की स्वतंत्र जांच कराए पीएम मोदी


नई दिल्ली(जी.एन.एस) 
माल्या के दावे की स्वतंत्र जांच कराए पीएम मोदी, जांच पूरी होने तक इस्तीफा दे जेटली
देश से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवाल मचा गया है। विजय माल्या ने लंदन कोर्ट में सुनवाई के बाद दावा किया कि देश छोड़ने से पहले उन्होंने ‘सेटलमेंट’ को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी। माल्या के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, विजय माल्या द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। प्रधानमंत्री को इस मामले में तुरंत एक स्वतंत्र जांच करानी चाहिए।

जब तक जांच पूरी हो, तब तक अरुण जेटली को वित्त मंत्री के पद पर नहीं रहना चाहिए। सीनियर एडवोकेट और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, कांग्रेस लंबे समय से यह कह रही है कि सिर्फ विजय माल्या ही नहीं, बल्कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी और कई अन्य को बिना कार्रवाई जाने दिया गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘विजय माल्या, तो अरुण जेटली से मिल, विदाई लेकर, देश का पैसा लेकर भाग गया है? चौकीदार नहीं, भागीदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ