छिन्दवाड़ा/उमरेठ । तहसील क्षेत्र उमरेठ अंतर्गत गांवों में दलाल सक्रिय हैं। जो उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करने अवैध वसूली कर रहे हैं। मामला उस समय सामने आया जब कुछ हितग्राही अपना कनेक्शन हासिल करने उमरेठ स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय में पहुंचे।
source Report Exclusive
यहां कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज लोगों ने विरोध जताया। हालांकि एजेंसी संचालक द्वारा मध्यस्ता कर मामले को शांत करने का प्रयास हुआ। उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं के नाम पर गैस कनेक्शन दिया जाना है। हितग्राहियों के नाम की सूची अलग-अलग जारी होने से कुछ पात्र हितग्राही उसका जल्द लाभ पाने दलालों के झांसे में फसकर उन्हें 100 रूपए से 500 और 1 हजार रूपए तक की राशि दे रहे हैं।
source Report Exclusive
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे