Advertisement

Advertisement

43 पीएस में विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया।

                                                                                  समेजा कोठी/रायसिहनगर। ग्राम पंचायत 43 पी एस में अटल सेवा केंद्र पर गाँधी जयंती तथा वरिष्ठ नागरिक दिवस "हम आपके साथ हैं" के उपलक्ष में विधिक चेतना शिविर का आयोजन पैरा लीगल वोलंटियर अभिषेक के द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार बाली ने की । पीएलवी अभिषेक ने सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी । इसमें वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन ,पालनहार योजना ,श्रमिक कार्ड जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई तथा लोक अदालत में प्रकरणों के निपटान  तथा मिलने वाली निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।इस मौके पर सरपंच ,वार्ड पंच, पंचायत सहायक ,आंगनबाड़ी साथिन, विद्यालय स्टाफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement