Advertisement

Advertisement

रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर ने दुनिया को कहा अलविदा


(जी.एन.एस) लेजंड फिल्ममेकर और दिवंगत ऐक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पोती रिद्धिमा कपूर ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी दादी के साथ नजर आ रहीं। ‘मैं आपसे प्यार करती हूं, हमेशा करती रहूंगी- ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।


हालांकि, कृष्णा राज कपूर के निधन की जानकारी सबसे पर रवीना टंडन ने सोशन साइट पर दी। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन और बिज़नसमैन सुहेल सेठ ने ट्विटर पर शोक जताते हुए उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी। कृष्णा राज कपूर ने 1946 में राज कपूर से शादी रचाई थी और उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रिमी जैन हैं। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं और ट्विटर पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement