Advertisement

Advertisement

श्री गंगानगर शहर में सडकों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई - यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी



               
श्रीगंगानगर/जयपुर। श्रीगंगानगर शहर में नई सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए रूडसिको के माध्यम से 20 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई हैं। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रक्रिया आरम्भ कर दी जाएगी।
शहरी विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्रा श्रीमती वसुन्धरा राजे जी ने पिछले दिनों श्रीगंगानगर में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत एवं सुदृढीकरण के लिए अतिरिक्त राशि जारी करने की घोषणा की थी। इसके तहत हुडको के माध्यम से 20 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी गई हैं। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से शहर की सडकों की स्थिति अच्छी हो जाएगी।
शहरी विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि यह कार्य पहले नगर विकास न्यास श्रीगंगानगर को दिया गया था लेकिन हुडको के ऋण की शर्तो के मुताबिक यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जाएगा। मंत्री कृपलानी ने बताया कि सडकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर, श्रीगंगानगर की देखरेख में सचिव, नगर विकास न्यास, श्रीगंगानगर एवं अधिषाषी अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रीगंगानगर के अधिकारियों की एक पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया हैं, जो निर्माण की सतत् मॉनिटरिंग करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अलावा नगर विकास न्यास  के सडक निर्माण कार्य में सराहनीय अनुभव को देखते हुए उक्त संस्थाओं के अधिकारियों को इस समिति में शामिल किया गया हैं। उक्त कार्यो की गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश भी दिये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर विकास न्यास, श्रीगंगानगर द्वारा समय-समय पर सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये है एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण किया गया है। यह कार्य नगर विकास न्यास को मिला था, लेकिन बजट घोषणा के अन्तर्गत स्वायत्त शासन विभाग से जारी दिशा-निर्देशो के अनुसार यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा ही कराया जा सकने से यह कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement