Advertisement

Advertisement

2019 में महाशिवरात्रि की जाने विधि विधान,ऐसे करोगे पूजा तो शिवजी करेंगे इच्छा पूर्ण



डिवोशन-महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हैं ताकि उनकी मनोकामना पूर्ण हो सके। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा होता है। भक्त इस दिन भगवान शिव को फल-फूल और दूध व जल चढ़ाते हैं। कई लोग इस खास मौके पर रूद्राभिषेक का भी आयोजन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया रूद्राभिषेक काफी फलित होता है। आइए जानते हैं इस बार किस दिन महाशिवरात्रि है और पूजा का मूहर्त कब है।


एक वर्ष में एक महाशिवरात्रि और 11 शिवरात्रियां पड़ती हैं, जिन्हें मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार देवी सरस्वती, लक्ष्मी, पार्वती, सीता और गायत्री देवी ने भी मासिक शिवरात्रियों का व्रत किया था और शिव कृपा से अनंत फल प्राप्त किया था।

इस साल महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 को सांय 4 बजकर 28 मिनट से आरंभ होगा। इस दिन शिव भक्तों के लिए खास बात यह है कि इस दिन सोमवार है जो कि भगवान शिव का ही दिन माना जाता है। इसके अलावा महाशिवरात्रि का व्रत नक्षत्र के हिसाब से मंगलवार 5 मार्च 2019 को रखा जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा है। 


फाल्गुन मास के दिन आने वाली महाशिवरात्रि पर शिव जी और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भी इस पर्व को महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन शिव की पूजा विधि विधान से करें। शिव जी पर एक लोटा जल चढ़ाने से ही भगवान इंसान की मुराद पूरी कर देता है। 

हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी साथ ही मांगी हुई मुराद भी पूरी होगी। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement