Advertisement

Advertisement

समेजा कोठी में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

समेजा कोठी।(सतवीर सिह मेहरा)गांव में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।सुबह होते ही टोली बनाकर युवक व युवतिया एक दूसरे के गुलाल लगा रहे थे।सब मौज मस्ती के रंग में डूबे दिखाई दे रहे थे।युवा संगीत की धून पर थिरक रहे थे।वही छोटे बच्चों में भी होली पर्व का उत्साह देखा गया।
होली का महत्व-भारत में होली का त्यौहारोत्सव सभी के जीवन मे बहुत सारी खुशियॉ और रंग भरता है, लोगों के जीवन को रंगीन बनाने के कारण इसे आमतौर पर 'रंग महोत्सव' कहा गया है। यह लोगो के बीच एकता और प्यार लाता है। इसे "प्यार का त्यौहार" भी कहा जाता है। यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्यौहार है, जो प्राचीन समय से पुरानी पीढियों द्वारा मनाया जाता रहा है और प्रत्येक वर्ष नयी पीढी द्वारा इसका अनुकरण किया जा रहा है।
यह एक प्यार और रंगो का त्यौहार है जो प्रत्येक वर्ष हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा आनन्द और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह मन को तरोताज़ा करने का त्यौहार है,जो न केवल मन को तरोताजा करता है बल्कि रिश्तों को भी करता है। यह ऐसा त्यौहार है जिसे लोग अपने परिवार के सदस्यो और रिश्तेदारों के साथ प्यार और स्नेह वितरित करके मनातें हैं जो उनके रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करता हैं। यह एक ऐसा त्यौहार हैं जो लोगों को उनके पुराने बुरे व्यवहार को भुला कर रिश्तों की एक डोर मे बॉधता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement