Advertisement

Advertisement

सूरतगढ़ में युवती की संदेहास्पद मौत


श्रीगंगानगर । जिले के सूरतगढ़ कस्बे में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक युवती मेघना (33) के शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया है।जयपुर से उसके पीहर वालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम को मेघना को उसके पड़ोसियों ने अचेत हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल में पहुंची, लेकिन उस समय मेघना के हालत है बयान देने के लायक नहीं थी। जानकारी के अनुसार मेघना ने किसी जहरीले दवा का सेवन कर लिया था। 


बताया जाता है कि उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाई जाने का पता चलने पर उसका पति अर्जुनसिंह तत्काल ही अस्पताल पहुंच गया। जानकारी के अनुसार अर्जुनसिंह उस वक्त कहीं जा रहा था। पत्नी मेघना के हॉस्पिटल में भर्ती होने का पता चलने पर वह रास्ते से ही वापस सूरतगढ़ चला गया। पुलिस के अनुसार मेघना को ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिए जाने के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। रविवार तड़के लगभग 2 बजे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई,जिस पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सुबह उसकी मृत्यु हो गई। 


जयपुर निवासी मेघना की शादी 2011 में अर्जुनसिंह से हुई थी। उसके 6 वर्ष की पुत्री है।अर्जुनसिंह श्रीगंगानगर के समीप ग्राम पंचायत नेतेवाला के पूर्व सरपंच स्व. विशालसिंह का पुत्र है। विशालसिंह की करीब 15 वर्ष पहले बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पिछले कुछ वर्षों से अर्जुनसिंह सूरतगढ़ में रह रहा है। रविवार देर शाम समाचार लिखे जाने तक मेघना के पीहर वाले सूरतगढ़ नहीं पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पीहर वालों के आने पर और उनके द्वारा रिपोर्ट दिए जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement