Advertisement

Advertisement

भाजपा फिर सत्ता में आई तो लोकतंत्र, संविधान और देश खतरे में पड़ जायेगा : गहलोत


कांग्रेस ने राज्य में चुनाव प्रचार आरम्भ किया
श्रीगंगानगर। कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार का अभियान सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ से शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक जनसभा में भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कांग्रेस को देश की जरूरत बताया और कहा कि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो लोकतंत्र, संविधान और देश खतरे में पड़ जायेगा।  गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनावों में सीकर जिले ने कांग्रेस का मजबूती से साथ दिया था उसी का नतीजा है कि  आज राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। इसलिए हक बनता है कि लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भी इसी जिले से की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शेखावाटी से गहरा और मजबूत रिश्ता है। आने वाले चुनाव में भी यहां की जनता भाजपा को कड़ा पाठ पढायेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह राजनेता की बजाए एक बॉलीवुड के एक्टर ज्यादा लगते है। जिन्होंने काम कम और बाजीगरी ज्यादा की है. उसीका नतीजा है कि आज देश को एक गहरे संकट से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने मोदी सरकार के कामकाज की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आज वह सभी वादे भूल गई हैं जो सरकार के आने के वक्त किए थे। मुख्यमंत्री ने मोदी प्रधानमंत्री की गरिमा गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके आचरण से आज देशवासी शर्मिंदा है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की बोली ही आम जनता की आवाज होती थी। उन्होंने इस बात पर भी गहरा ऐतराज जताया कि कि  मोदी जी कांग्रेस के लिए कुछ न करने की बात करते हैं जबकि कांग्रेस ने आजादी के बाद जिस तरीके का काम किया है उसी का नतीजा है कि वह आज प्रधानमंत्री बन हुए  हैं। इंदिरा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि गहलोत ने कहा कि इंदिराजी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए खालिस्तान बनने नहीं दिया और स्वर्ण मंदिर में कार्यवाही की। मुख्यमंत्री ने  इस बात से भी इंकार किया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाजपा का ग्राफ ऊंचा हो गया है। उनका आरोप है कि आर एस के एस के लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर षड्यंत्र रच रहे हैं, जबकि देश की जनता का मानस कांग्रेस के पक्ष में पूरी तरह है। उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया कि आज देश की मीडिया मोदी के दबाव में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वह मजबूती से खड़े होकर सुशासन के लिए कांग्रेस को चुनाव जीताये. ताकि देश आगे बढ़ सके। 


इसलिए लोग कहते हैं फेंकू...
मुख्यमंत्री गहलोत ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात में लोग मोदी को फेंकू कहते हैं। गुजरात में 4 साल से लोग मोदी को यही कहते हैं, मोदी फेंकते रहते हैं इसलिए उन्हें लोग फेंकू कहते हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा, देश को कांग्रेस की जरूरत है। एयर स्ट्राइक से मोदी के पक्ष में कोई माहौल नहीं बदला है, माहौल पक्ष में होने की बातें आरएसएस वाले फैलाते हैं। गहलोत ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी पर सवाल उठाने वालों को देशद्रोही कहा जाता है। मोदी अगर दोबारा जीत गए तो पता नहीं चुनाव होंगे कि नहीं। मोदी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, यह धारणा पीएम की गरिमा के लिए ठीक नहीं है। आजादी के बाद किसी ने पीएम पद की गरिमा घटाई है तो वह मोदी है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा, पिछले 30 साल से गांधी परिवार से कोई पीएम या सीएम नहीं है, अगर गांधी खानदान के नाम पर कांग्रेस पार्टी एकजुट है तो मोदी को क्यों तकलीफ है।


मोदी सरकार का सफाया करें : पायलट
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कि जिस प्रकार राजस्थान विधानसभा के चुनाव में आपने वसुंधरा सरकार को उखाड़ फेंका ठीक उसी तरह मोदी सरकार का भी आप सफाया कर दें। विधानसभा से बेहतर परिणाम कांग्रेस को मिलेंगे तो निशानदेही देश मजबूत होगा कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ लोकसभा चुनाव जीतने को खड़ी है। जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भाईचारा भी खतरे में पड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। सभा में सीकर जिले के 8 में से सात विधायक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement