Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - सरकारी हॉस्पिटल में महिला के गले से लॉकेट पार,एक्स-रे रूम के बाहर हुई घटना


श्रीगंगानगर। राजकीय चिकित्सालय में सोमवार दोपहर को एक वृद्ध महिला के गले में पहना हुआ सोने का लॉकेट एक संदिग्ध महिला ने पार कर लिया। सदर थाना पुलिस के अनुसार पंजाब के समीपवर्ती गांव सईदांवाली निवासी संतरादेवी (65) आज सुबह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती अपने भाई का हाल-चाल जानने के लिए आई थी। संतरोदेवी के खुद के भी कोई तकलीफ थी।


 उसने अपना भी हॉस्पिटल में चेकअप करवाया।डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने के लिए पर्ची बनाकर दे दी। दोपहर 11.30 बजे संतरोदेवी एक्स-रे करवाने के लिए जब एक्स रे रूम के गेट पर पहुंची, तो वहां कई और मरीज भी खड़े थे। वह अपनी बारी आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान उसके गले में पहना हुआ सोने का लॉकेट पार हो गया। मौके पर  पहुंची पुलिस ने बताया कि लगभग आधा तोले सोने का लॉकेट संतरोदेवी ने धागे में डालकर पहना हुआ था। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त संतरोदेवी के आगे पीछे एक महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी। इसी महिला पर शक किया जा रहा है। 


पुलिस हॉस्पिटल में लगे हुए सीसी कैमरों की फुटेज को चैक किया। पुलिस के अनुसार संतरोदेवी ने अपने पीछे खड़ी एक महिला पर शक जताया। इस महिला ने उसके कंधे पर हाथ रखा था। इसके बाद लॉकेट गायब हो गया और गले में सिर्फ धागा रह गया। घटना की जांच-पड़ताल करने कार्यवाहक थानाप्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस हितिका वासल और सीआई राजेश सिहाग हॉस्पीटल में पहुंचे। संतरोदेवी पत्नी रजीराम की ओर से अज्ञात महिला पर लॉकेट चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। दोपहर बाद उक्त संदिग्ध महिला हॉस्पीटल में अपना एक्सरे लेने के लिए आई, तब पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने में ले आई। यह महिला इन्दिरा कॉलोनी की निवासी है। बकौल पुलिस वह इस घटना में अपना हाथ होने से इंकार कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement