Advertisement

Advertisement

जिला कलक्टर ने अनाज मंडी करणपुर का किया दौरा सरसों खरीद की देखी व्यवस्थाएं


श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को अनाज मंडी करणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों, राजफैड, तिलम संघ व मंडी के अधिकारियों से बातचीत की तथा फसल खरीद संबंधी जानकारियां ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।
    जिला कलक्टर के अनाज मंडी पहुंचने के समय खरीद कार्य जारी था। उन्होंने तौलो द्वारा सरसों फसल की तुलाई को देखा, मंडी में उपलब्ध बारदाना की उपलब्धता के संबंध में बातचीत की। अधिकारियों व व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में बारदाना की स्थिति संतोषजनक है। जिला कलक्टर ने किसानों, व्यापारियों, मजदूरों से भी बातचीत की तथा पूछा कि सरसों खरीद से संबंधित किसी तरह की असुविधा तो नही है। उपस्थित किसानों ने बताया कि खरीद कार्य ठीक तरह से चल रहा है। जिला कलक्टर ने खरीद ऐजेंसियों को निर्देश दिये कि खरीद की गई फसल के उठाव में विलम्ब न करें। जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण के लिये मंडी प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक
                   
जिला कलक्टर ने एसडीएम करणपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणपुर व चुनाव में लगे अधिकारियों के साथ लोकसभा आम चुनाव की अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की स्थिति पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जानकारी दी जाये कि इस बार मतदाता पर्ची को पहचान के रूप में नही माना जायेगा। पर्ची केवल सूचना के लिये है। मतदाता मतदान करने के समय मतदाता परिचय पत्रा के अलावा 11 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर मतदान कर सकते है। मतदाता सूची के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि जिन मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्रा बन गये है, उन्हें समय रहते वितरित किये जाये। इस अवसर पर करणपुर एसडीएम श्रीमती रिना छिम्पा, पुलिस के अधिकारी तथा चुनाव कार्य में लगे अधिकारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement