Advertisement

Advertisement

Report Exclusive भादरा:- रिटायर्ड फौजी को मारी थी गोली,2 घंटे धरना,बाद में माने परिजन,जाने पूरी खबर


हनुमानगढ़। जिले में भादरा कस्बे में आर्मी इंटेलिजेंस से रिटायर्ड नरेन्द्र यादव (42)  की चोरी के आशय से उसी के घर में घुसे अज्ञात जनों द्वारा गोली मार कर की गई हत्या की घटना में मृतक के परिजनों, नर्सिंग कर्मियों व अन्य लोगों ने आज रविवार  सुबह राजकीय अस्पताल में धरना देकर पोस्टमार्टम से पूर्व अज्ञात हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अतरसिंह पूनिया व भादरा पुलिस थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझडिय़ा ने उनसे बातचीत कर समझाइश की ।  करीब 2 घंटे बाद परिजन व अन्य नागरिकों को पुलिस ने अज्ञात हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय मांगें जाने पर पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया है। 


परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मृतक नरेन्द्र यादव के पैतृक गांव करीरा (जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा) ले गए हैं। हत्या की इस घटना के सम्बंध में भादरा पुलिस थाना में कल   देर सांय मृतक की पत्नी श्रीमती राजेश  की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें बताया गया हैं कि उसके सूने घर में चोरी करने घुसे संदिग्ध युवको ने उसके पति व पुत्री के अचानक घर पहुंचने तथा  पति द्वारा घर में घुसे व्यक्तियों को पकडऩे की कोशिश करने पर उन्होंने  पति को गोली मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

 घर से अज्ञात व्यक्ति क्या - क्या सामान चोरी कर ले गए है, वह  घर का सारा सामान संभाल कर बता पाएगी। उसकी पुत्री व वहां खड़े लोगों ने बताया है कि वारदात करने वालों को देख कर पहचान लेंगे। इससे पूर्व कल सायं जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा की गई जांच व कार्रवाई की जानकारी ली। फोरेसिंक  टीम ने भी घटना स्थल पर जांच की है। 


ज्ञातव्य रहे कि सेवानिवृत्त फौजी नरेन्द्र यादव को शनिवार दोपहर को उन्हीं के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने उनके अचानक लौट आने पर भागते समय गोली मार दी और  मोटरसाइकिल से फरार हो गए । भादरा थाना अधिकारी पुष्पेन्द्र झाझडिय़ा के अनुसार आरोपितों की पुलिस द्वारा  तलाश की जा रही है। हरियाणा सहित आसपास के पुलिस थानों से भी लगातार सम्पर्क बनाया हुआ है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement