कृषि गोष्ठी एवं जल शक्ति अभियान का आयोजन


श्रीगंगानगर। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) श्रीगंगानगर द्वारा मंगलवार को खरीफ किसान गोष्ठी एवं जल शक्ति अभियान वर्ष 2019-20 का आयोजन घडसाना में किया गया। गोष्ठी में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बागवानी विभाग की योजनाओं डिग्गी, फव्वारा, फलदार पौधों के बारे में बताया। 
कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोष्ठी में आत्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया। फसलों  की विभिन्न जानकारियों के साथ मिट्टी व पानी की जांच करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गर्मी की जुताई व खेती करना क्यों आवश्यक हो गया है, पेस्टिसाईड व फर्टीलाईजर के दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा जल शक्ति अभियान, संचय के बारे में विस्तार से बताया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ