Advertisement

Advertisement

गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

रायसिहनगर/    नेहरु युवा केन्द्र श्री गंगानगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के जिला युवा समन्वयक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार रायसिंहनगर ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक (एन. वाई. वी.) अभिषेक प्रजापति एवं प्रजापति युवा मंडल68आर.बी. ने संयुक्त रूप से मिलकर गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गांव22पी.एस.रायसिंहनगर के गुरूद्वारा में किया गया। इस प्रतियोगिता में 22पी.एस.गांव के युवक- युवतियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लीलाधर पुत्र श्री नंदुराम, द्वितीय स्थान सिमरन पुत्री श्री हीरालाल ने प्राप्त किया । विजेताओं को 22पी.एस. गुरुद्वारा के पाठी एवं एन.वाई.वी. अभिषेक प्रजापति ने सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। एन.वाई.वी. अभिषेक प्रजापति ने युवाओं को गुरु नानक देव जी के सादगी पूर्ण जीवन से परिचित करवाया एवं उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने की बात कही।युवाओं को जल शक्ति अभियान, फिट  इंडिया-स्वस्थ इंडिया की जानकारी दी और वृक्षारोपण करने को कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement