Advertisement

Advertisement

समेजा सहित रबी फसल में समर्थन मूल्य पर खरीद केन्द्र


श्रीगंगानगर। रबी फसल में गेहूं, चना व सरसों को समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिये वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम के 23, राजफैड के 3 तथा तिलम संघ के 7 खरीद केन्द्र निर्धारित है। 
जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के खरीद केन्द्र अनूपगढ, गजसिंहपुर, जैतसर, रामसिंहपुर, आरडी 365, विजयनगर, सुखचैनपुरा, गंगानगर, सूरतगढ़, लालगढ जाटान, समेजा कोठी, पतरोड़ा, घड़साना, 27 ए, नाहरावाली, लाधूवाला, लठ्ठावाली, जोधेवाला, पन्नीवाली, सुजावलपुर, मोरजण्डखारी, रामसराजाखड़ान तथा बहरामपुरा बोदला में खरीद केन्द्र बनाये गये है। इसी प्रकार राजफैड के रावला, विनायक कृषि मंडी यार्ड सूरतगढ़ व बालाजी एग्रो प्राईवेट लिमिटेड गंगानगर में खरीद केन्द्र बनाये गये है। इसी प्रकार तिलम संघ के श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, पदमपुर, रिडमलसर, बींझबायला, केसरीसिंहपुर तथा सादुलशहर में खरीद केन्द्र है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement