Advertisement

Advertisement

नहाते समय मजदूर डूबा नहर में,गोताखोरों की मदद से निकाला शव


हनुमानगढ़(कुलदीप शर्मा) सार्दुल ब्रांच नहर में नहाने उतरा युवक के पानी मे डूबने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गांव पक्का सहारना निवासी 19 वर्षीय युवक निर्मल सिंह की पहचान हुई है। सूचना मिलने पर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू करवाई। 

बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे खड़वंजा सड़क के निर्माण कार्य में कई मजदूर लगे हुए थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सार्दुल ब्रांच नहर के किनारे भोजन करने के दौरान मृतक युवक निर्मल सिंहनहाने के लिए नहर में उतरा था। 

नहर में नहाते समय युवक निर्मल सिंह ने खुद पर नियंत्रण खो दिया और नहर में डूब गया। युवा मजदूर को ढूंढने में पुलिस को गोताखोर टीम का सहारा लेना पड़ा जिसके बाद मृतक युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement