Advertisement

Advertisement

Nohar-बरसों से पीने के पानी को तरसते गाँव नोयलखी को राहत

नोहर, (प्रदीप शर्मा) 2 जून। क्षेत्र के गांव न्योलखी में पेयजल पाईप लाईन डालने के कार्य का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण ने किया। गांव में 12 लाख 15 हजार रुपये की लागत से पाईप लाईन डाली गई है। पिछलें लम्बे समय से गांव में पेयजल संकट बना हुआ था। जिसका अब जाकर समाधान हुआ। जिस पर ग्रामीणों में भारी खुशी है। इस मौके पर एईएन प्रकाश चौधरी, महावीर सिंह राठौड़, देवकरण सहारण, अमीचंद सिराव, अमीलाल जोशी, रामू जोशी, बृजलाल भांभू, लेखराम, रामस्वरूप थोरी उपस्थित थे। पाईप लाईन डालने के बाद पेयजल की आपूर्ति का कार्य शुरू हो गया। विदित्त रहे कि  पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में विधायक अमित चाचाण को समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद विधायक ने उक्त समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement