Advertisement

Advertisement

कृषकों के साथ सीएम ने किया संवाद उधोग लगाओ आय बढ़ाओं

श्रीगंगानगर, 9 सितम्बर। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि प्रोत्साहन निति 2019 (एग्रो पाॅलिसी) पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार दोपहर 12 बजे प्रदेश के 33 जिलों के 428 किसानों द्वारा संवाद वीसी के माध्यम से स्थापित किया गया। 

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य के चुनिंदा प्रगतिशील किसानों से सीधे संवाद कर आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में चर्चा की व ‘‘उधोग लगाओ आय बढ़ाओ‘‘ द्वारा सभी किसानों को भाड़ा अनुदान, विधुत, सौर ऊर्जा सयंत्रा व निर्यात अनुदान देकर इन किसानों द्वारा किये जा रहे प्रगतिशील कार्यों को विश्व स्तर तक पहुंचाने की पहल की है। इस ऐग्रो पाॅलिसी द्वारा किसानों/गैर किसानों को पूंजी निवेश पर अनुदान दिये जायेंगे। किसानों को प्रोत्साहन और इतना अनुदान देने वाली पाॅलिसी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की दूरगामी सोच प्रदर्शित करती है। 
श्रीगंगानगर के कृषक सुभाष सुथार से की बातचीत
इसी संबंध में श्रीगंगानगर जिले के कृषक सुभाष सुथार से मुख्यमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से सीधा संवाद किया गया। सुभाष सुथार ने प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने संबंधी किसानों को आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को अवगत कराया तथा जिले में प्रगतिशील किसानों द्वारा किये गये कार्यों की मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से चर्चा की। कृषक सुभाष सुथार ने मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को दी जा रही विशेष राहत व कार्य योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस योजना द्वारा श्रीगंगानगर जिले के प्रगतिशील किसानों को बेहत फायदा मिलने की उम्मीद है। 
इस वीसी में श्रीगंगानगर जिले से जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा, कृषि उपनिदेशक जी.आर.मटोरिया सहित अन्य अधिकारी व कृषक उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement