Advertisement

Advertisement

किसानों की फसलों के खराबे के मुआवजे को लेकर विधायक जगदीश जांगिड़ मिले मुख्यमंत्री से

 मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासनय कहा शीघ्र दिया जाएगा मुआवजा

श्रीगंगानगर, 9 सितंबर। गत दिनों प्रतिकूल मौसम, ज्यादा नमी एवं सफेद मक्खी के कारण सादुलशहर विधानसभा के किसानों की नरमा.कपास की फसल के हुए खराबे के मुआवजे के संबंध में विधायक श्री जगदीश जांगिड़ मंगलवार देर रात जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले।
 विधायक श्री जांगिड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से व्यक्तिगत मुलाकात कर पत्र के माध्यम से बताया कि सादुलशहर विधानसभा के किसानों की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है और किसानों की आर्थिक स्थिति पहले भी काफी कमजोर है। किसानों को एकमात्रा उम्मीद नरमे से थी लेकिन अब वह उम्मीद भी खत्म हो चुकी है लिहाजा किसानों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। 
  वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी किसानों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए कहा कि किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement