Advertisement

Advertisement

11 रेलसेवाओं के समय में आंशिक परिवर्तन

श्रीगंगानगर,। रेलवे द्वारा जीरो बेस्ड टाईम टेबल लागू होने से 1 दिसम्बर 2020 से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 11 रेलसेवाओं के समय में आंशिक परिवर्तन होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुनील बेनीवाल के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 11 रेलसेवाओं में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। गाडी संख्या 02065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट (सप्ताह में 05 दिन) स्पेशल रेलसेवा अजमेर से 1 दिसम्बर से 05.40 बजे रवाना होकर 11.35 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02066, दिल्ली  सराय रोहिल्ला-अजमेर सुपरफास्ट (सप्ताह में 05 दिन) स्पेशल रेलसेवा 1 दिसम्बर से दिल्ली सराय रोहिल्ला से 16.15 बजे रवाना होकर 22.15 बजे अजमेर पहुॅचेगी।
गाडी संख्या 02478, जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा जयपुर से 1 दिसम्बर 2020 से 06.00 बजे रवाना होकर 11.05 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02477, जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा जोधपुर से 1 दिसम्बर 2020 से 16.00 बजे रवाना होकर 21.15 बजे जयपुर पहुॅचेगी। गाडी संख्या 02479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा जोधपुर से 1 दिसम्बर 2020 से 19.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस से 1 दिसम्बर 2020 से 13.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.05 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।
गाडी संख्या 02964, उदयपुर सिटी-ह. निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा उदयपुर सिटी से 1 दिसम्बर 2020 से 18.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.10 बजे ह. निजामुद्दीन पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02963, ह. निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा ह. निजामुद्दीन से 1 दिसम्बर 2020 से 16.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.20 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। गाडी संख्या 02481, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा जोधपुर से 1 दिसम्बर 2020 से 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02482, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 दिसम्बर 2020 से 23.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.05 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।
गाडी संख्या 02976, जयपुर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा जयपुर से 2 दिसम्बर 2020 से 19.35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 15.45 बजे मैसूरू पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02975, मैसूरू-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा मैसूरू से 3 दिसम्बर 2020से 10.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 06.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04724, भिवानी-कानपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दिनांक 1 दिसम्बर 2020 से 19.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.35 बजे कानपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार 04723, कानपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा भिवानी से 1 दिसम्बर 2020से 17.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.25 बजे भिवानी पहुॅचेगी।
गाडी संख्या 02991, उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 1 दिसम्बर 2020 से 06.00 बजे रवाना होकर 13.35 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02992, जयपुर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा जयपुर से दिनांक 1 दिसम्बर 2020 से 14.00 बजे रवाना होकर 21.35 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। गाडी संख्या 02996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा अजमेर से 1 दिसम्बर 2020 से 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। इसी प्रकार 02995, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस से 2 दिसम्बर 2020 से 17.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.30 बजे अजमेर पहुॅचेगी।
गाडी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-हरिद्वार त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 3 दिसम्बर 2020 से 13.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.45 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार 09610, हरिद्वार-उदयपुर सिटी त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा हरिद्वार से 1 दिसम्बर 2020 से 19.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.55 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। गाडी संख्या 04813, जोधपुर-भोपाल स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा जोधपुर से 1 दिसम्बर 2020 से 08.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे भोपाल पहुॅचेगी। इसी प्रकार 04814, भोपाल-जोधपुर स्पेशल प्रतिदिन रेलसेवा भोपाल से 1 दिसम्बर 2020 से 16.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 18.50 बजे जोधपुर पहुॅचेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement