Advertisement

Advertisement

कोहरे के मौसम में रेलसेवाएं प्रभावित रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी

श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द किया जा रहा है।

 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की रेल रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द किया गया है, जिसके तहत रद्द रेलसेवाओं (प्रारम्भिक स्टेशन से) के तहत गाडी संख्या 02988 अजमेर-सियालदाह प्रतिदिन 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक, गाडी संख्या 02987 सियालदाह-अजमेर प्रतिदिन 17 दिसम्बर 2020 से 01 फरवरी 2021 तक, गाडी संख्या 09611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक माह दिसम्बर में 17, 19, 24, 26 व  31 दिसम्बर 2020 को तथा माह जनवरी में 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 दिसम्बर 2021 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 9614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक माह दिसम्बर में 18, 20, 25 व 27 दिसम्बर 2020 को तथा माह जनवरी में 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29 व 31 जनवरी 2021 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 5909 डिब्रुगढ-लालगढ 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक रद्द व गाडी संख्या 05910 लालगढ-डिब्रुगढ दिनांक 19 दिसम्बर 2020 से 03 फरवरी 2021 तक रद्द रहेगी। उन्होने बताया कि आंशिक रद्द रेलसेवाओं (प्रारम्भिक स्टेशन से) के तहत गाडी संख्या 04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक हरिद्वार-सहारनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement