Advertisement

Advertisement

महिलाओं के सांस्कृतिक अधिकार विषय पर सांस्कृतिक गतिविधियों के संबंध में विधिक सेवा कार्यक्रम का किया आयोजन

 महिलाओं के सांस्कृतिक अधिकार विषय पर सांस्कृतिक गतिविधियों के संबंध में विधिक सेवा कार्यक्रम का किया आयोजन



हनुमानगढ़, । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री संजीव मागो हनुमानगढ़ के निर्देशन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदया श्रीमती संदीप कौर की अध्यक्षता में महिलाओं के सांस्कृतिक अधिकार विषय पर सांस्कृतिक गतिविधियों के संबंध में पंचायत घर, पक्कासारणा में विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सेवा कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों के क्रम में ग्राम पक्कासारणा की बालिका रमन द्वारा हनुमानगढ़ की सांस्कृतिक विरासत कालीबंगा का परिचय देते हुए उसके सम्पूर्ण इतिहास के बारे में जानकारी दी एवं बालिका ज्योति द्वारा भटनेर दुर्ग की महता के बारे में विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए हनुमानगढ़ के इतिहास के बारे में बताया। विधिक सेवा कार्यक्रम में सचिव द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य सांस्कृतिक अधिकारों को संरक्षित और बढ़ावा देना व रक्षा करना है तथा उनमें सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। महिलाओं के अधिकारों का व्यापक रूप से सम्मान किया जाए। महिलाओं के सांस्कृतिक अधिकारों को समझना व उन्हें सशक्त करना क्योंकि सांस्कृतिक अधिकार उनके जीवन में उन्हें नियंत्रण प्रदान करते हैं जिससे अन्य अधिकारों को लाभ मिलता है। महिलाओं के लिए समान सांस्कृतिक अधिकारों की प्राप्ति से लिंग के पुनर्निर्माण में मदद मिलेगी जो महिलाओं की हीनता और अधीनता की धारणाओं से परे है, जिससे सामान्य रूप से उनके मानवाधिकारांे के पूर्ण और समान सुख-सुविधाओं की स्थितियों में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त विधिक सेवा कार्यक्रम में उपस्थित आमजन को राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम, निःशुल्क विधिक सहायता व महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के संबंध में भी विधिक जानकारी प्रदान की गई। विधिक सेवा कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम सरपंच द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement