Advertisement

Advertisement

जिले में नामांतकरण के 8904 प्रकरण निस्तारित कियेः जिला कलक्टर

 अभियान में अधिकतम नागरिकों को मिले लाभः मुख्य सचिव

जिले में नामांतकरण के 8904 प्रकरण निस्तारित कियेः जिला कलक्टर
श्रीगंगानगर, । मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन के व्यक्तिगत व सार्वजनिक कार्य अधिक से अधिक हो। इसको लेकर अभियान में लगे अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ अभियान की सफलता को सुनिश्चित करना होगा।
श्री आर्य मंगलवार को राजस्थान के जिला कलक्टर्स व अभियान से जुड़े अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रा में आमजन को आवासीय पट्टे दिये जाये, इसके लिये नीचे स्तर के कार्मिकों को लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जाये। राज्य में अब तक 4112 शिविरों में 2.77 लाख राजस्व प्रकरणों का निपटारा हुआ है। आबादी विस्तार के 2900 तथा 2797 खातेदारी दी गई। 3.28 लाख नामांतरण, 6035 सार्वजनिक उपयोग की भूमि का आवंटन किया गया है। आमजन की आवश्यकता के अनुरूप 3.62 लाख विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रा नागरिकों को दिये गये।
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान में राजस्व सहित विभिन्न प्रकरणों का निपटारा किया जा रहा है। अब तक आयोजित शिविरों में नामांतरण के 8904, राजस्व अभिलेख खातों का 7421 का निस्तारण किया गया है। आपसी सहमति से 684 खातों का विभाजन किया गया है। आम रास्तों के 99 प्रकरण निपटाकर आमजन को राहत दी गई है। गैर खातेदारी से 98 किसानों को खातेदारी का लाभ दिया गया है। सीमाज्ञान व पत्थरगढ़ी के 209 प्रकरण निपटाये गये। सार्वजनिक राजकीय परियोजनार्थ भूमि का आवंटन एवं आरक्षण को लेकर 55 प्रकरणों में आवश्यक भूमि को आरक्षित व आवंटित की गई। 243 प्रकरणों में आपसी सहमति से पैतृक भूमि कृषि के लम्बित परिवाद निस्तारित किये गये। शिविरों में अब तक 53 हजार 173 नागरिकों की भागीदारी रही।
वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री भवानी सिंह पंवार, सीईओ श्री अशोक कुमार मीणा, एसीईओ श्री मुकेश बारेठ, आयुक्त नगरपरिषद श्री सचिन यादव, सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल, सीडीओ श्री हंसराज यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement