Advertisement

Advertisement

7 फरवरी 2022 तक ‘‘विशेष निरोधात्मक अभियान

 7 फरवरी 2022 तक ‘‘विशेष निरोधात्मक अभियान

श्रीगंगानगर, । आबकारी आयुक्त राजस्थान उदयपुर द्वारा राजस्थान राज्य मे अनाधिकृत रूप से आने वाली मदिरा एवं अवैध हथकड़, मिलावटी एवं नकली मदिरा की कशीदगी भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के उद्देश्य से अवैध मदिरा की शून्य उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण राज्य मे 25 जनवरी 2022 से 7 फरवरी 2022 तक ‘‘विशेष निरोधात्मक अभियान‘‘ चलाया जा रहा हैं।
 आबकारी आयुक्त राजस्थान उदयपुर के आदेशों की पालना मे श्री अजीत सिंह राजावत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, (जोन बीकानेर) की अध्यक्षता मे 27 जनवरी 2022 को जिला कार्यालय, श्रीगंगानगर में ‘‘विशेष निरोधात्मक अभियान‘‘ आबकारी बदोबस्त, मदिरा उठाव, बकाया एवं रेवेन्यु के संबंध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमे जिला आबकारी अधिकारी श्रीगंगानगर, सहायक आबकारी अधिकारी, बीकानेर, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरोधक दल, श्रीगंगानगर, आबकारी निरीक्षक वृत समस्त जिला श्रीगंगानगर एवं प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल थाना समस्त जिला श्रीगंगानगर उपस्थित हुए तथा विभिन्न दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिला आबाकरी अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया ने बताया कि विशेष निरोधात्मक अभियान‘‘ के अन्तर्गत वाहनो की चैकिंग, वाहनों की जाप्ती, नकली शराब, अन्य राज्य, हथकड़ शराब, तथा अवैध स्प्रिट से निर्मित शराब की बरामदगी की मात्रा के आधार पर अभियान का मूल्यांकन किया जायेगा। अन्य राज्यों की मदिरा तस्करी रोकने के लिए हाईवे, ढाबों पर दबिश, अन्तर्राज्यीय राज मार्गो पर विशेष चैकिंग अभियान व स्ंिप्रट की रोकथाम हेतु नेशनल हाईवे पर स्थित होटल, ढांबो, पूर्व चिन्हित स्थानों की चैकिंग एवं आदतन अपराधियों की भी निगरानी रख कार्यवाही की जाएगी। आबकारी वृतों एवं आबकारी थानों मे पूर्व मे दर्ज अभियोगों मे फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर फरार अभियुक्तों की संख्या शून्य किया जावंे। अवैध मदिरा के उत्पादन, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक एस0 आर0 अभियोग पंजीकृत कर कार्यावाही करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement