Advertisement

Advertisement

भारत सरकार द्वारा श्रमिकों का राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार किया जायेगा

 भारत सरकार द्वारा श्रमिकों का राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार किया जायेगा

ई-श्रम पोर्टल प्रारम्भ
श्रीगंगानगर, । श्रम व रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डाटाबेस संग्रहण हेतु ई-श्रम पोर्टल प्रारम्भ किया गया था। इस पोर्टल पर किसी भी नागरिक सेवा केन्द्र अथवा ई-मित्रा के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
जिला उप श्रम आयुक्त मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि इस पोर्टल पर भवन निर्माण से संबंधित सभी श्रमिक, खेतिहार, घरेलू कामगार, ओटो रिक्शा चालक व अन्य ड्राइवर, नरेगा श्रमिक, आशा वर्कर, ईंट भट्टा कर्मकार, स्ट्रीट वेण्डर, छोटे स्वनियोजित दुकानदार (जो आयकर दाता, ई.एस.आई., एन.पी.एस का सदस्य न हो) आदि जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के मध्य है अपना पंजीकरण करवा सकते है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वालों के लिये सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक कल्याण की योजना चलाने की संभावना है। पोर्टल पर 31 दिसम्बर 2021 तक पंजीकरण की प्रक्रिया थी जो 31 जनवरी 2022 तक कर प्रारम्भ रहेगी। सभी से अनुरोध है कि जिसने आज तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया, 31 जनवरी 2022 तक पंजीकरण करवाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement