Advertisement

Advertisement

सराय रोहिल्ला व नांदेड़ ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेगी श्रीगंगानगर-अम्बाला ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी

 सराय रोहिल्ला व नांदेड़ ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेगी

श्रीगंगानगर-अम्बाला ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी
श्रीगंगानगर, । रेलवे द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के राजपुरा-बठिण्डा रेलखण्ड के मध्य स्थिति बठिण्डा कैंट-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित विभिन्न रेलसेवाओं के तहत गाडी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 30 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक (10 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बठिण्डा तक संचालित होगी, जिसके तहत यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14736 अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 31 जुलाई 2022 से 9 अगस्त 2022 तक (10 ट्रिप) बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी, जिसके तहत यह रेलसेवा अम्बाला-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
 उन्होने बताया कि गाडी संख्या 12439 नान्देड़-श्रीगंगानगर रेलसेवा 7 अगस्त 2022 को नान्देड से रवाना होगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्टेशनों जिसके तहत संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुरा फूल को छोड़कर परिवर्तित मार्ग वाया सोनापुर स्टेशन होकर संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 30 जुलाई 2022 से 07 अगस्त 2022 तक (9 ट्रिप) बीकानेर से रवाना होगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्टेशनों रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, संगरूर को छोड़कर परिवर्तित मार्ग वाया सोनापुर होकर संचालित होगी।
उन्होने बताया कि गाडी संख्या 12455 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 30 जुलाई 2022 से 7 अगस्त 2022 तक (9 ट्रिप) दिल्ली सराय से रवाना होगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग के स्टेशनों संगरू, धुरी, बरनाला, रामपुरा फूल स्टेशनों को छोड़कर परिवर्तित मार्ग वाया सोनापुर स्टेशन होकर संचालित होगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा जो  8 अगस्त 2022 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मार्ग में श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement