Advertisement

Advertisement

समेजा के युवा टीचर ने कबड्डी प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेंडल

समेजा कोठी। ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता सिविल में राजस्थान की तरफ से ब्रॉन्ज मेंडल पर हरजिंद्र सिंह बराड़ जो समेजा कोठी से है ने जीत लिया है। हरजिंद्र सिंह बराड़ वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  बांडा (अनूपगढ़) में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। यह प्रतियोगिता देहरादून उत्तराखंड में संपन्न हुई। हरजिंद्र सिंह के  समेजा पहुंचने पर सभी ग्राम वासियों व युवाओं ने खुशी मनाई, हरजिंद्र सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी स्टाफ बच्चों सहित सुनील कुमार वर्मा अध्यापक , हाकम सिंह पीटीआई समेजा, हरभजन सिंह अध्यापक , वीरेंद्र सिंह शेखावत, शंकरलाल अध्यापक, महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक समेजा, राजकुमार, जगदेव सिंह बराड़ आदि गणमान्य नागरिक स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement