Advertisement

Advertisement

रायसिंहनगर से वरिष्ठ साहित्यकार किरण बादल को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया

 


श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती किरण बादल को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह घोषणा अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने की है। उन्होंने बताया कि श्रीमती किरण बादल को यह पुरस्कार उनकी बाल साहित्य संस्मरण की पुस्तक ‘टाबरां री दुनियां’ के लिए दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप में उन्हें इकतीस हजार रुपए भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर व सम्मान प्रतीक भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती किरण बादल हिंदी और राजस्थानी में बराबर लिखती हैं और उनकी इस राजस्थानी कृति के अलावा हिंदी में ‘जंगल का आईना’ पुस्तक भी आ चुकी है। श्रीमती किरण बादल के चयन पर इलाके के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement