Advertisement

Advertisement

विधायकों ने 384 कार्यों में 2490 लाख रूपये खर्च करने की अनुशंसा की

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर और अनूपगढ जिलों के माननीय विधायकों ने जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता देते हुये अपने एक वर्ष के कार्यकाल में 384 कार्यों के लिए 2490 लाख रूपये खर्च करने की अनुशंसा की है। इसमें से 33 कार्य पूर्ण हो गए हैं एवं 147 कार्य प्रगतिरत हैं।

जिला परिषद सीईओ श्री सुभाष कुमार ने बताया कि श्रीगंगानगर और अनूपगढ के विधानसभा क्षेत्रों में 3000 लाख रूपये व्यय करने हेतु विधायकों ने अपने अलग-अलग वर्ग के 384 कार्य करवाने की अनुशंसा जारी करते हुए 2490 लाख रूपये व्यय करने की सहमति प्रदान की है। इसमें से 278 कार्यों की वितीय स्वीकृति जारी होने के साथ ही 1852 लाख रूपये कार्यकारी एजेन्सी के खातों में जमा हो चुके हैं। 33 कार्य पूर्ण एवं 147 कार्य प्रगतिरत हैं। माननीय विधायकों द्वारा 384 कार्यां की अनुशंसा के साथ 2490 लाख रूपये व्यय करने की स्वीकृति जारी की है। 


उन्होंने बताया कि गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी ने 31 कार्यों के विरूद्व 233 लाख रूपये व्यय करने की अनुशंसा की है। विधायक सादुलशहर श्री गुरुवीर सिंह बराड़ ने 57 कार्यों के विरूद्व 376 लाख रूपये व्यय करने की अनुशंसा की है। यह कुल बजट का 75 प्रतिशत है। श्रीकरणपुर विधायक श्री रुपिंदर सिंह कुन्नर ने विकास के 88 कार्यों के विरूद्व 453 लाख रूपये व्यय करने की अनुशंसा की है। यह कुल बजट का 91 प्रतिशत है। रायसिंहनगर विधायक श्री सोहन नायक ने 88 कार्यों के विरूद्व 453 लाख रूपये व्यय करने की अनुशंसा की है। यह कुल बजट का 91 प्रतिशत है। इसी तरह सूरतगढ़ विधायक श्री डूंगरराम गेदर ने 72 कार्यों के विरूद्व 458 लाख रूपये व्यय करने की अनुशंसा की है। यह कुल बजट का 92 प्रतिशत है। अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक ने 51 कार्यों के विरूद्व 444 लाख रूपये व्यय करने की अनुशंसा की है, जो कुल बजट का 90 प्रतिशत है। 

उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर और अनूपगढ के विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों द्वारा विकास कार्यों के प्रति अत्यधिक रूचि दिखाई गई है। प्रथम वित्त वर्ष अभी बकाया होने के बावजूद भी समस्त विधायकों ने आवंटित बजट में 384 कार्यों के लिए 2490 लाख रूपये की अनुशंसा जारी करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक राशि खर्च की है। अधिशाषी अभियंता श्री रमेश मदान ने बताया कि विधायकों द्वारा 384 कार्यां की अनुशंसा के विरूद्व 304 कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी करने के साथ ही 278 कार्यों की वितीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वर्तमान में 33 कार्य पूर्ण एवं 147 कार्य प्रगति

रत हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement