Advertisement

Advertisement

उपखंड अधिकारियों को दिये पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर जिला कलक्टर, एसपी ने किया धरनास्थलों का अवलोकन

-उपखंड अधिकारियों को दिये पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

श्रीगंगानगर। आईजीएनपी के प्रथम चरण में रबी फसलों के पकाव हेतु अतिरिक्त सिंचाई पानी बारी की मांग को लेकर किसानों का 15 फरवरी को उपखण्ड अधिकारी घडसाना कार्यालय का घेराव/धरना कार्यक्रम प्रस्तावित है। उपखण्ड क्षेत्र अनूपगढ एवं सूरतगढ के विभिन्न स्थानों पर भी चक्का जाम/प्रदर्शन प्रस्तावित है। किसानों के प्रस्तावित धरना, चक्का जाम/आंदोलन के मद्देनजर शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक श्री गौरव यादव ने प्रस्तावित स्थलों का अवलोकन किया। जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गए हैं।

अवलोकन के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित उपखंड क्षेत्र के अधिकारियों से प्रस्तावित धरना/आंदोलन के मद्देनजर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया की धरना/आंदोलन के चलते समस्त आवश्यक इंतजाम किए जाएं। रायसिंहनगर-अनूपगढ़ मार्ग स्थित टोल नाके का अवलोकन करते हुए जिला कलक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए।

इस बीच जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा किसानों को वार्ता के दौरान आईजीएनपी में पानी की उपलब्धता और नहरों की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने भी बताया कि राज्य सरकार किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। पोंग डैम, रणजीत सागर और हरिके बैराज में सिंचाई पानी के अनुसार किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। 

जिला कलक्टर ने बताया कि किसान प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने पंजाब क्षेत्र में सरहिन्द फीडर एवं हरिके बैराज का भ्रमण करते हुए पानी की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया है। किसान धैर्य रखते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखें। राज्य सरकार के स्तर से किसानों के हितार्थ यथासम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement