Advertisement

Advertisement

रेयान कॉलेज से दो विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया

हनुमानगढ़। रेयान कॉलेज फॉर हॉयर एज्युकेशन के दो विद्यार्थी आरती एम.ए.जीओ व विकास कंकर बीए तृतीय वर्ष ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुये अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 से 19 फरवरी तक कृष्ण विश्वविद्यालय मथिलीपट्टनम आंध्रप्रदेश में आयोजित की गई थी। जिसमें विकास कंकर का अन्र्तराष्ट्रीय विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ। सोमवार को दोनो खिलाडिय़ों का महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष राजपुरोहित, निदेशक करणवीर चौधरी, उपप्राचार्य सुभाष राबिया, अनिल शर्मा, डीपी आनंद पुनिया व स्टॉफ के सदस्यों ने अभिनंदन किया।

Advertisement

Advertisement