Advertisement

Advertisement

बैंक कर्मचारियों ने रखी हड़ताल

हनुमानगढ़। जनविरोधी बैंकिंग और श्रम कानूनों में संशोधन,ट्रेड यूनियनों
पर कुठारघात व् महत्वपूर्ण  कार्यो की आउटसोर्सिंग के विरोध में मंगलवार
यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन से जुड़े विभिन्न बैंको के अधिकारियो व्
कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल पर पर रहते हुए जंक्शन स्थित एसबीबीजे के
मुख्य कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन सदस्यो ने बताया कि
विमुन्द्रीकरण कार्य की उचित क्षतिपूर्ति ,ग्रेच्यूटी सीलिंग
संशोधन,सेवानिर्वति के पुरे लाभ आयकरमुक्त ,ग्यारहवे वेतन समझौते हेतु
शीघ्र वार्ता करने ,अनुकंपा नियुक्ति सरकारी नियमो के अनुसार करने ,सभी
वर्गो में स्टाफ की नई भर्ती करने ,पांच दिन का सप्ताह करने ,विलफुल
डिफाल्टर्स पर आपराधिक मुकदमे व् रिकवरी करने,एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन
स्कीम लागु करना आदि हमारी मुख्य मांगे है। इस अवसर पर आर एस कोहली,डी के
शर्मा ,दिनेश कौशिक ,सुभाष सोनी ,राजेश मुंजाल ,सुनील नागपाल ,वीके
नागपाल,कृपाल सिंह ,अशोक गुप्ता ,जेके जाम्भ ,प्रमोद ज्याणी ,दामोदर
शर्मा ,नीतू बंसल ,श्रीमती किरण ,राजमुन्नी आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement