Advertisement

Advertisement

भाजपा के शासन में अत्याचार,बलात्कार,गुण्डागर्दी की घटनायें बढ़ी,खुद पुलिस भाजपा के शासनकाल में हो रही पड़ताड़ित---भिडासरा

हनुमानगढ़ ।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ शहर एवं देहात की संयुक्त मासिक बैठक दिनांक 26 फरवरी को गांव बहलोल नगर में आयोजित की गई। बैठक के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार थे। विश्ष्ठिि अतिथि पंचायत समिति प्रधान जयदेव भिडासरा थे। अध्यक्षता शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी एंव देहात ब्लॅाक अध्यक्ष गुरमीत सिंह चन्दडा ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा के राज मे अराजकता का माहौल है पुलिस के अधिकारी को जब भाजपा के विधायक के पति थप्पड़ मार देता है उसके खिलाफ कोई कार्यवाही न होना सरकार की मानसिकता को दर्शता है कि राजस्थान मे आम आदमी कितना सुरक्षित है अपराध लगातार बढु रहे है किसानो को फसलो का मुआवजा नही मिला रहा किसानो को पानी के लिए आन्दोलन करने पड़ रहे है। सुरतगढ़ थर्मल प्लांट को पीपीपी मॅाडल पर देने की तैयारी चल रही है, हनुमानगढ़ स्पिनिंग मिल बंद पडी है सरकार मजदूरों के रोजगार को छीन रही है भाजपा बडे उधोगीक एंव कॅापोरेट घरानों के कर्जे माफ कर रही है और किसान कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर रहे है। इस सरकार को उखाड फैकने का समय आ गया है। सभी कार्यकर्ता गंाव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर भाजपा की कारगुजारीयों को उजागर करते हुए कंाग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। पंचायत समिति प्रधान जयदेव भिडासरा ने कहा कि कंाग्रेस की सोच हमेशा विकास की रही है विकास के नये आयाम स्थापित करते हुए कंाग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान एंव व्यापारीयों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए हैं भाजपा के शासन में अत्याचार, बलात्कार, गुण्डागर्दी की घटनायें बढ रही है आये दिन लूटपाट और डकैती की घटनायें हो रही है और पुलिस प्रशासन मौन बैठा है खुद पुलिस के अधिकारी भी भाजपा से प्रताडित हो रहे है जगह-जगह पुलिस मैस का बहिष्कार होने से भय का माहौल बना हुआ है। जबसे मैने प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया है बिना किसी भेदभाव के हरेक पंचायत में विकास कार्यो के लिए राशि स्वीकृत कर कार्य करवाये है। उन्होने उपस्थित कार्यकर्ताओं एंव ग्रांमवासीयों का धन्यावाद करते हुए कहा कि आपका सहयोग हमेशा कंाग्रेस पार्टी के साथ रहा है और आगे भी पार्टी को मजबूत करना है। उपप्रधान अमरसिंह सिहाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा ने जनता को गुमराह करके केन्द्र एंव रा'य में अपनी सरकार बनाकर जनता के साथ धोखा किया है। अपने वायदो से मुकरकर आमजन के हितों को ठेस पंहुचाई है। कभी 56 इंच का सीना बताकर पाकिस्तान के साथ युद्व करने की बात कहकर तो कभी अ'छे दिन व विदेशों से काला धन लाने की बात कर रहे थे न तो कालाधन आया और न ही पाकिस्तान से युद्व किया उलटा पाकिस्तान के साथ दोस्ताना संबध बनाकर भारतीय नागरिकों के पीठ में छुरा घोपने जैसी बात की है। किसानों की पानी की बारी को अस्त-वयस्त कर दिया फसलें सिचांई के बिना कमजोर हो रही है इस और सरकार का कोई ध्यान नही है। देहात ब्लॅाक कंाग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह चन्दडा ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी ही आमजन का भला कर सकती है भाजपा संम्प्रदायिक उनवाद फैलाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। पांच रा'यों के चुनाव में भाजपा को करारी सिकरत मिलेगी। हर वर्ग इस शासन में कर्ज के तले दब गया बडे उधोगपतियों के लिए गये कर्जो को माफ कर रही है किसानों एंव छोटे व्यापारीयों के लिए गये कर्जो पर कुर्की का डर दिखाकर उनसे वसूली की जा रही है। महगंाई आसमान को छु रही है और किसानों को उसकी फसल का पूरा दाम नही मिल रहा। शहर ब्लॅाक अध्यक्ष मनोज सैनी ने भाजपा सरकार की नाकामियों पर प्रहार करते हुए कहा कि पैट्रोल, डीजल एंव गैंस के दामों में भारी बढोत्तरी करके जनता की कमर तौड दी है महगंाई को कन्ट्रोल नही कर पा रही दालों एंव दलहन व तैल जैसी चीजों को खरीदने में आमजन को पसीना आ रहा है। विकास का दावा करने वाली भाजपा जमीनी हकिकत से कौसो दूर है। युवा वर्ग को रोजगार नही मिल रहा है, शिक्षा एंव चिकित्सा क्षैत्र में भी भाजपा सुधार करने में असफल रही है। कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक सौरभ राठौड ने भी कहा कि भाजपा सरकार ने हरेक वर्ग के साथ अन्याय किया है हनुमानगढ़ स्पिनिंग मिल को बंद करके हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी को संकट में डाल दिया है उन मजदूरों को किसी अन्य विभाग में नौकरी देने का वादा किया था परन्तु सरकार ने झांसा देकर उनके साथ अन्याय किया है। जगह-जगह सरकार के खिलाफ आंदोलन होना सरकार की नाकामियां उजागर करता है। सरपंच रीटा मूण्ड ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एंव कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विधादेवी, सरपंच रीटा मुण्ड, कोषाध्यक्ष बलराजसिंह, महामंत्री प्रेम मेघवाल, संदीप दूधवाल, पार्षद अशोक यादव, पूर्व पार्षद निरजंन नायक, नेतराम गोदारा, नोपाराम नाथ, रामकुमार दूधवाल, कृष्ण गोदारा, प्रेमसुख मुण्ड, सुरेन्द्र गोदारा, अमीचंद झोरड, साहबराम, जयप्रकाश सहारण, अनिल भाम्भू, चुन्नीलाल, सुरजीत सिंह, मदन गोपाल, रामसिंह, भगवानाराम, रमेश गोदारा, कृष्णलाल मान, बृजलाल दूधवाल सहित सैकडों कंाग्रेसजन मौजूद थे।



Advertisement

Advertisement