जिला परिवहन अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को बाल वाहिनी के फिटनेस व सम्पूर्ण मापदण्ड अपनाने का ज्ञापन सौंपा

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ ने जिला परिवहन अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को बाल वाहिनी के फिटनेस व सम्पूर्ण मापदण्ड अपनाने बाबत जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में आये दिन सडक़ दुर्घटनाएं हो रही है। जिसकी वजह से जन हानि हो रही है तथा लोग काल का ग्रास बन रहे है। राष्ट्रीय युवक परिषद हनुमानगढ़ विद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षित यात्रा हेतु बालवाहिनी के फिटनेस व सम्पूर्ण मापदण्ड अपनाने की पुरजोर मांग करती है। परिषद के ध्यान में आया है कि हनुमानगढ़ जिले में स्थित बहुत से विद्य़ालयों व महाविद्यालयों में चलने वाली बाल वाहिनियां क्षमता से अधिक बच्चों को बैठते है तथा अधिकतर वाहनों की फिटनेस नही है तथा कई वाहनों पर बाल वाहिनी हेतु निर्धारित कलर भी नही है। परिषद ने मांग कि है कार्य में व्यक्तिगत रूप् से रूचि लेकर सम्बन्धित विद्यालय व महाविद्यालय को तुरन्त पाबन्द किया जाये शिकवे  बाल वाहिनी का फिटनेस करवाये तथा निर्धारित मापदण्ड अपनाकर ही संचालित करे अन्यथा यातायात नियमों के तहत सख्त कार्यवही पर अमल करे। इस मौके पर आषीष महाजनी, महेष सुमरानी, संदीप नारंग, राजेष सिंगला, प्रवीण जैन, मनोज तंवर, सुनील बतरा, सुरेन्द्र, केदार गुप्ता, शेरपाल सिंह जादौन, मेजर सिंह, देवानंद बिष्नोई व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।