3 बच्चे श्रीगंगानगर रैफर
6 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
सभी घायल खैरुवाला के निवासी
बींझबायला विनोद सोखल
सादुलशहर। हाथियांवाली के श्री केआर हरडू मेमोरियल स्कूल की स्कूली वैन दोपहर को उस समय पलट गई जब छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में करीब 15 बच्चे थे जिनमेँ 9 को चोटे लगी। घायल बच्चों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया जिनमेँ 3 को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रैफर किया गया। बाकी 6 को शाम को घर भेज दिया गया। सभी बच्चे खैरुवाला के है जो 7 से 11 वर्ष की उम्र के है। घटना की जानकारी मिलते ही राजकीय चिकित्सालय में भीड़ जमा होने लगी। तहसीलदार मान सिंह प्रजापत, पुलिस उप निरीक्षक सुरेश कस्वां, मान सिंह गोदारा, पालिकाध्यक्ष विशन कुमार जिनागल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह लालगढ़िया, शहर अध्यक्ष गिरधारी लाल सरदारशहरिया, खालसा गर्ल्स कॉलेज के मोहर सिंह सिधू, एसबीएस स्कूल के चेतराम गोदारा, आशीष शिक्षा सदन के उमेद सिंह, पूर्व सरपंच पाला राम, पार्षद मनीष शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने घायल बच्चों की जानकारी ली। डॉ. चन्द्र मोहन ढालिया, महेश गुप्ता ने घायल बच्चों का इलाज किया।
इन्हें किया रैफर
मनोज (8) सुखदेव, विक्रम (10) चानण राम, स्वीटी (8) पूर्ण सिंह
घायलों को मिली छुट्टी
अर्शिता (7) पुत्री शीशपाल, नरेश (11) अमरचंद, शानू (8) रमेश, हरमन (8) गुरमेल सिंह, सुरेश (11) छिन्द्रपाल, अमरचंद (4) सुखदेव
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे