Advertisement

Advertisement

निर्विरोध निर्वाचन की परम्परा को कायम रखे बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के छात्र: तंवर


हनुमानगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी शक्ति को पहचाने। देश और प्रदेश के विकास में युवाओं का अहम योगदान है। उन्होने छात्र संघ के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। जंक्शन स्थित बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के छात्र संघ की और से आयोजित अभिनंदन समारोह में अशोक तंवर ने कहा कि यहां के युवा बेहद अनुशासनप्रिय है। इसका प्रमाण है कि बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने छात्र संघ चुनाव में बड़ी संख्या होने के बावजूद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का इतिहास रचा। हनुमानगढ़ के युवाओं के लिये यह गौरव का विषय है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने युवाओं से इस गौरवशाली परम्परा को बनाये रखने का आग्रह किया। उन्होने कॉलेज के विद्यार्थियों की शिक्षा, खेलकूद और अन्य सहशैक्षिक उपलब्धियों पर संतोष जताते हुये कहा कि यह सब कॉलेज के कुशल प्रबंधन और स्टॉफ की मेहनत का नतीजा है। कॉलेज के डायरेक्टर तरूण विजय ने अशोक तंवर के नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुये कहा कि इससे हमें प्ररेणा मिलती है। उन्होने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कॉलेज पधारने पर अशोक तंवर का आभार जताया। छात्र संघ अध्यक्ष दुर्गा प्रताप शेखावत ने अशोक तंवर का स्वागत किया। छात्र संघ की और से हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर संस्था के चैयरमैन आशीष विजय, प्रशासक परमानंद सैनी, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक, उपप्राचार्य मनोज शर्मा, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. संतोष चौधरी, व्याख्याता प्रमोद गोदारा, सुरेन्द्र शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, राजकुमार महला, मनीष सैनी,  गौरव गुप्ता व अन्य प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement