Advertisement

Advertisement

बेबी हैप्पी कॉलेज के खिलाड़ी बेअंत ने फहराया जीत का परचम- Hindi News


हनुमानगढ़। पद्मश्री अवार्ड विजेता और ओलपिक विजेता खिलाड़ी कृष्णा पूनियां ने  शुक्रवार को जंक्शन के बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज के छात्र बेअंत सिंह का समान किया। वह अभिनन्दन समारोह में मुय अतिथी थीं। खिलाड़ी बेअंत सिंह ने आल इंडिया यूनिवर्सिटी में तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेता रह कर महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय और बेबी हैप्पी कॉलेज का नाम रोशन किया। विजेता रहने पर बेअंत का तीरंदाजी विश्व इंटर यूनिवर्सिटी के लिए चयन हुआ है। इस दोहरी सफलता पर महाविद्यालय परिसर में समान किया गया। इस मौके पर कृष्णा पूनियां ने कहा कि प्रतिभा पैसों का मोहताज नही होती। अगर खिलाडी को अछा माहौल मिले तो वह जरूर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होता है। कॉलेज के बारे में बताया कि यकीनन स्टाफ ने बेअंत को बेहतर माहौल दिया जिसके दम पर वह कामयाबी पाने में सफल रहा। खुद के गांव और ओलपिक तक के सफर का जिक्र कर कहा कि ईमानदार प्रयास हो तो मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने उमीद जताई कि बेअंत विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत का परचम अवश्य लहरायेगा। कॉलेज के निदेशक तरुण विजय ने कहा कि हार और जीत के बीच चंद पलों का फासला होता है। जीतता वही है जो अंतिम पलों तक हार माने बगैर जीत के लिए संघर्षरत रहता है। बेअंत ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों में भी खिलाडी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस मौके पर चेयर मेन आशीष विजय, प्राचार्य डॉक्टर विशाल पारीक, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर संतोष चौधरी, प्रशासक परमानन्द सैनी, उप प्राचार्य मनोज शर्मा, कोच राज कुमार महला, छात्र संघ अध्य्क्ष दुर्गा प्रसाद शेखावत, रितेश गर्ग, प्रमोद गोदारा, भागीरथ भाटी, सुमित महला आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement