Advertisement

Advertisement

Hindi News विश्व हिन्दू परिषद् करनपुर ने दी शहिदो को श्रदांजली


मनजीत सिंह (श्री गंगानगर ) :- 

विश्व हिन्दू परिषद् करनपुर द्वारा स्थानीय भगत सिंह चौक पर शहिदी दिवस पर  भगत सिंह ,राजगुरु,सुखदेव को श्रदांजली अर्पित की !
शहिदी दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद् करनपुर के श्रदांजली कार्यक्रम पर मुख्य अथिति पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जुगलकिशोर सैन द्वारा शहिदभगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहिद भगत सिंह ,राजगुरु,सुखदेव अमर रहे के नारे लगाये गए एंव परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा  शहिद भगत सिंह की प्रतिमा पर साफा बांधा गया एंव मुख्यवक्ता सुभाष बिश्नोई द्वारा शहिदो के नाम पर राजनीति करने वालो को चेतवानी देते हुए कहा की शहिदो की शहादत नमन योग्य होती है तथा सभी को मिलजुल कर शहिदो को सच्ची श्रदांजली अर्पित करनी चाहिये ना की शहिदो को किसी दायरे में बांध कर स्वार्थ की राजनीति करनी चाहिये एंव आज के दिन इन अमर शहिदो के बताये मार्ग पर चलने की शपथ लेनी चाहिये !
कर्यक्रम के समापन पर परिषद् के अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई द्वारा बजरंग दल के सयोंजक विक्रम सिंहमार के नाम की घोषणा की गयी और इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के प्रांतीय प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत ,वरिष्ट कार्यकर्ता संदीप गोयल ,परिषद् मंत्री राजीव वाट्स ,उपाध्यक्ष मनीष कम्बोज, गो प्रमुख राजेन्द्र पारीक, संघ के सहकार्यवाह शशांक गुप्ता ,मनिंदर सिंह ,पूर्व उपजिला प्रमुख भगवान दास मेघवाल ,बलकरण बराड आदि ने अपने अपने विचार प्रकट किये !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement