Advertisement

Advertisement

लठ्मार होली को देखने को दूर दराज से उमड़ी लोगो की भीड़


लठ्मार होली के दौरान लोग इधर-उधर भागते दिखे

टाण्डा गांव में लठ्मार होली का आयोजन हुआ सम्पन्न

ब्रज की संस्कृति देखने को मिली टाण्डा में

लठ्मार होली को देखने आऐ लोग दूर दराज से उमड़ी भिड़

कल ढ़लमु मानपुरा में लठ्मार होली होगी

दिलीप सेन की रिपोट

प्रतापगढ़ । /टाण्डा गांव में बुधवार को लठ्मार होली का आयोजन किया गया। लठ्मार होली का आयोजन धमोत्तर के निकटवर्ती टाण्डा गांव मेे लबाना समाज में खेला गया। यह आयोजन सदियों से चलता आ रहा है। लवसेना मीडिया प्रभारी दशरथ लबाना ने बताया कि लठ्मार होली टाण्डा गांव के नायक गौतम लबाना के खेत पर लठ्मार होली खेली गई। लठ््मार होली मे महिलाओं द्वारा पुरूषों पर लठ् बरसाऐ गए। पुरूष सहजता के साथ लठ् की मार को सहन करते हुए बचाव किया गया। लठ्मार होली से पहले गांव के बिच में शाम ढलने से पुर्व विधी विधान पूर्वक पूजा, अर्चना के साथ पुरूष व महिलाओं द्वारा ललेनो नृत्य नगांरो के थपथपाहाट से शुरू किया गया। उसके बाद में गौतम नायक के खेत पर ललेनो नृत्य के साथ लठ्मार होली खेली गई। नेजा लूटने के दौरान पुरूषों को घेर-घेर कर लाठियां बरसाई गई। जबकी पुरूष अपनी लाठियांे के दम पर महिलाआंे को लाठियों से बचने का जतन करते रहें। यह होली लबाना बाहुल्य गांवों में लठ्मार होली के मदे्नजर आस-पास के कई गांवों के समाजजन यहां भागदीरी करने पहुंचे।
महिलाओं को सम्मान देने का पर्व
गावं के बुजर्गो  के अनुसार पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं के समानता का दर्जा बना रहे इसके लिए बुर्जगों ने इस प्रकार के कार्यक्रम रखे थे। पुराने समय में पुरूष-प्रधान समाज में जहां महिलाओं की हर जगह उपेक्षा की जाती थी। इससे महिलाओं में पुरूष समाज के प्रति उत्पत्र कुंठा के भाव को दूर करने के लिए लट्ठमार होली का आयोजन हुआ। इसके माध्यम से महिलाओ की सालभर की कुंठाएं को होली के पावन पर्व में खत्म करने के उदे्श्य को लेकर भाभी, काकी, अन्य महिलाआएं अपने देवर, नजदीकी रिश्तेदारी, अन्य जनों को भी मारेगी, महिलाएं भी अपने प्रतिशोध होली के माध्यम से मन मे भेदभाव को मिटाया गया।
 आज के दिन पुरूष खुशी-खुशी महिलाआंे से मार खाकर उनकी सालभर की भरीकुंठाओ और गिले शिकवों को दुर किया। इस खेल को खेलने से पहले पूर्व भगवान शिव व पार्वती के सुखमय जीवन के गीतों का गायन किया गया।
टाण्डा गांव के माधु लबाना पुत्र गौतम लबाना नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन कई सदियों से चलता आ रहा है। इस आयोजन का उद्धेश्य भगवान शिवं शंकर के वरदान के कारण यह आयोजन लबाना समाज में खेला जाता है। चौर द्वारा बेल ले जाना व नायक की मृत्यु कर देने पर जब पार्वती व शिव शंकर भगवान विचरण कर रहे थे उस समय नायक की पत्नी रो रही थी उस समय पार्वती व शिव शंकर भगवान को नायक की पत्नी रोने पर दया आने पर उन्होंने कहा कि इसको दण्डी मारकर भगाने को लेकर नायक की पत्नी को शिव शंकर ने वरदान दिया था और उसका पति को जिवित कर देने को लेकर लठ्मार होली का आयोजन किया जा रहा है। चोर को भगाने को लेकर इस आयोजन को किया जा रहा है। इस पर्व को स्थानिय भाषा मे नेजा लुटना कहा जाता है। जो कि यहा ब्रज की संस्कृति देखने को मिलती है। यह पर्व केवल लबाना समाज मे ही कई सदियो से चलता आ रहा है।
यहां पर प्रतापगढ़ शहर सहित आस पास के ग्रामीण मानपुरा, ढलमु, सिद्धपुरा, करमदीखेड़ा, अखेपुर, धमोत्तर, बोरी, बारावरदा, ब्यारा, नकोर, ग्यासपुर, कडि़यावद, अमलावद, थड़ा, भुवासिया व गादोला आदि गांवों के लोग लठ्मार होली को देखने टाण्डा गांव में आए।
कल 16 मार्च, गुरुवार को ढलमु मानपुरा गांव में सायं 5 बजे से लठ्मार होली खेली जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement